Madhya Pradesh News मां का करिश्मा जानिए कैसे होता है लकवा ठीक ,और आखिर पानी में क्या है चमत्कार।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन :-रतलाम जिले के ताल तहसील में किशनगढ़ नामक स्थान पर भादवा माता का एक चमत्कारी स्थान है। यहां पर चमत्कार 185 से होता आ रहा है। बताते हैं कि अगर किसी को लकवा हो जाता है , तो मां का ऐसा है करिश्मा की लकवा ठीक हो जाता है।औ9र वहां की समिति के लोग बताते हैं कि अगर लकवा के मरीज को डॉक्टर भी इस छुट्टी दे देते हैं, तो मरीज के घर वाले माता पर विश्वास करके यहां पर लाते हैं। सवा महीने की मंगत लेकर यहां रहते हैं और यहां के हेड पंप का पानी पिलाने और भभूति खिलाने तथा रोजाना आरती लेते है,जिससे लकवा के मरीज ठीक हो जाते हैं, किशनगढ़ भादवा माता के इस मंदिर को मालाखेड़ा कड़ाई के नाम से इस क्षेत्र के सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं। यहां उज्जैन ,महिदपुर सिटी, महिदपुर रोड से और ताल ,जावरा और आलोट से भी आने ,जाने के लिए बस की व्यवस्था उपलब्ध है । इस मंदिर की अपनी एक समिति है जो बहुत ही व्यवस्थित तरीके से वहां की व्यवस्था देखती हैं। मरीज को ठहरने सोने, बैठने खाने , पीने,नहाने सहित सभी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छे ढंग से उपलब्ध हैं। वहां के समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह खुद बताते हैं कि यह माता रानी का अद्भुत करिश्मा है, जिससे लकवा के मरीज ठीक हो जाते हैं।
खैर वास्तविकता क्या है कोई चमत्कार है या अपने श्रद्धा विश्वास का परिणाम यह तो भगवान ही जानता है परंतु वहां लगवा के मरीज ठीक होते हैं। मंदिर प्रांगण में उपस्थित भक्त खुद अपनी जुबान से यही बयां करते हैं की माता रानी का यह चमत्कार हैं ठीक होकर हम हमारे पैरों पर चलकर घर जाते हैं




Subscribe to my channel