उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News घाटमपुर पावर प्लांट की सभी यूनिटों को मई 2024 तक कराया जाएगा शुरू

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर संबाद दाता जनपद कानपुर नगर की घाटमपुर तहसील क्षेत्र के घाटमपुर पावर प्लांट की सभी यूनिटों को मई 2024 तक शुरू करने का फैसला लिया गया है पावर प्लांट की पहली यूनिट का सिन्कोनाईजेशन एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर तक यहां से उत्पादन शुरू हो जाएगा इससे प्रदेश के बिजली किल्लत को दूर किया जा सकेगा उत्तर प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने के लिए घाटमपुर पावर प्लांट एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने के दावो को पूरा करने में इससे मदद मिलेगी कई यूनिटों के बंद होने से बिजली प्रदेश में बिजली के संकट के बीच कानपुर में निर्माणाधीन घाटमपुर पावर प्लांट से अच्छी खबर आईं हैं एक सप्ताह में 660 मेगावाट का पहली यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन टेस्ट शुरू हो जाएगा और नवम्बर में उत्पादन शुरू हो जाएगा निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के सीईओ संतोष सीएस ने बताया कि फरवरी 2024 में दूसरी और मई में तीसरी यूनिट से बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है इस पावर प्लांट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन होना है इसके चालू होने से प्रदेश में बिजली की समस्या दूर हो जाएंगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button