ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News ‘हद एक मर्यादा’ मराठी फिल्म अभिनेता शुभम भगत का निधन.

चिमूर क्रांति भूषण पुरस्कार विजेता का शुभम भगत निधन.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

मराठी फिल्म हद एक मर्यादा में गोपाल की भूमिका निभाने वाले आजाद वार्ड चिमूर जिला चंद्रपुर के 28 वर्षीय शुभम राजेंद्रप्रसाद भगत का 12 फरवरी रविवार की शाम वरोरा में निधन हो गया। मृतक शुभम के बचपन में उनके पिता राजेंद्र प्रसाद भगत का देहांत हो गया था। उस छोटी सी उम्र में शुभम अखबार बांटकर अपनी आजीविका चलाते थे और अपनी छोटी बहन चिवु की शिक्षा के लिए चंद्रपुर पहुंचे। ऐसा करते-करते उनकी मुलाकात चंद्रपुर के मराठी पिक्चर के निर्माता से हुई। इस मुलाकात से ही शुभम की जिंदगी ने करवट ली। फील्म में उन्होंने गोपाल की भूमिका निभाई।इसके बाद शुभम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में उन्हें मुंबई में गगन फाउंडेशन द्वारा एक उत्कृष्ट अभिनेता के रूप में सम्मानित किया गया।इसके बाद, उन्होंने जिले और चिमूर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। संविधान सम्मान समिति की ओर से 31 जनवरी 2023 को चिमूर क्रांति भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके परिवार में उनकी मां शोभा भगत और बहन चिवु भगत हैं।उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 2 बजे उमा नदी के पास मोक्षधाम में किया गया।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button