ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की अवैध शराब पर छापेमार कार्यवाही

रिपोर्टर मुहम्मद उजैफा छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. छतरपुर के निर्देशन में आबकारी द्वारा शुक्रवार को छापेमार कार्यवाही की गई। विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए जिले में लगातार कार्यवाहियां जारी है।
आबकारी टीम द्वारा छतरपुर, दरगुवा,बिजावर, पाटन, खजुराहो में उपलंभन की कार्यवाही की गई। संपूर्ण कारवाही में लगभग 120 बल्क लीटर देसी मदिरा, 138 लीटर कच्ची मदिरा बरामद की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । साथ ही एक प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पंजीबद्ध किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button