ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शासकीय एम्बुलेंस में लगा मोदी और शिवराज का पोस्टर, नगर में बना चर्चा का विषय

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद स्थानीय नगर में नगर परिषद के कर्मचारियों ने टीम गठित करते हुए राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर समूचे नगर से हटा दिए हैं। ऐसे में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पोस्टर समूचे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार के दिन स्थानीय थाना तिराहे से गुजरी शासकीय एम्बुलेंस में लगा हुआ पोस्टर देखकर स्थानीय कई नागरिकों ने शासकीय वाहन की फोटो ली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग करने के बावजूद शासकीय विभागों के वाहनों पर अब तक पुलिस की नजर नहीं पड़ी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button