ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News संवेदनशील बूथ केन्द्रों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारी में लगा हुआ है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा व एसपी रोहित काशवानी ने खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पलेरा में सीएम राइज विद्यालय, शासकीय महाविद्यालय पलेरा, संजयनगर, चोरटांनगा बूथ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ कमर कसते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवधेश शर्मा तथा जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय, सीएम राइज विद्यालय समेत ग्राम संजयनगर, चोरटांनगा के बूथ केंद्र का निरीक्षण किया तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर अवधेश शर्मा ने संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदान कक्ष, शौचालय, पेयजल, तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा मतदान केंद्रों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को पुख्ता प्रबंधन के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button