ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर द्वारा गठित दल ने खाद वितरण वेयर हाउस का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर मुहम्मद उजैफा छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर :-वितरण की गई खाद और रिकार्ड में मिली असमानतारिकार्ड को जब्त कर जांच में लिया गयासंबंधित पर होगी कड़ी कार्यवाही
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में मंगलवार को गठित दल द्वारा छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर स्थित जिला विपणन कार्यालय छतरपुर वेयरहाउस में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कृषकों को वितरित की जा रही डीएपी, यूरिया सुपरफास्ट खाद और रिकॉर्ड का मिलान किया गया। रिकॉर्ड में असमानताएं और अंतर मिलने पर संबंधित रिकॉर्ड को जब्त कर विधिवत जांच में लिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में एडीएम श्री नमः शिवाय अरजरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री गोपाल शरण पटेल, डीडीए एग्रीकल्चर, नायब तहसीलदार श्रीमती संध्या अग्रवाल शामिल रही । रिपोर्टर मुहम्मद उजैफा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button