उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मंगलवार को नगर मिलक किड्स प्राईड एकैडमी में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर  जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता जी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व आयोजित कार्यक्रम बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा बजरंग दल द्वारा पूरे देश भर में निकाली जा रही है इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मेरठ प्रांत द्वारा 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर को समापन होगी ।इसी क्रम में 14 अक्टूबर,दिन शनिवार को रामपुर जनपद के टांडा से यात्रा प्राप्त होगी जो टांडा से दढ़ियाल,दढ़ियाल से स्वार,स्वार से बिलासपुर, बिलासपुर से केमरी, केमरी से मिलक,मिलक से पटवाई और पटवाई से ज्वाला नगर होते हुए आदर्श रामलीला मैदान सिविल लाइंस रामपुर में संपन्न होगी जहां एक विशाल सभा का आयोजन होगा जिसमें बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया जी का मार्गदर्शन हिन्दू युवाओं को प्राप्त होगा सभी हिंदू युवाओं से निवेदन है कि इस यात्रा का स्वागत एवं सभा के लिए आगे आएं एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें इस मौके पर अमृत गौड़ जिला मंत्री विहिप,आशीष गंगवार,रोहित गंगवार,सौरभ अग्रवाल, पंकज शर्मा,अनमोल मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button