उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य किया जायेगा

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

03. जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 कि०ग्रा० गेहूं व 21 कि०ग्रा० चावल (कुल 35 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 02 कि०ग्रा० गेहूं व 03 कि०ग्रा० चावल (कुल 05 कि०ग्रा० प्रति यूनिट) निःशुल्क वितरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 के मध्य वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमातक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button