छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार, सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत सहित मंत्रीगण हुए अंतिम यात्रा में शामिल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिया कंधा
कांकेर / इंडियन क्राइम न्यूज़ (डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव द्वारा)16 अक्टूबर 2022ः- छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज मंडावी का आज उनके गृह ग्राम नाथियानवागांव विकासखण्ड कांकेर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र तुशार एवं अमन मण्डावी ने परिवारजनों के साथ उन्हे मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरीक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, रेखचंद जैन एवं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, सांसद कांकेर मोहन मण्डावी, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक श्री मोहन मरकाम, अनूप नाग, श्रीमती संगीता सिन्हा, विक्रम शाह मण्डावी, देवेन्द्र यादव, राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव एवं जनप्रतिनिधिगण तथा समाज प्रमुख, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक बालाजीराव, कांकेर जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं धमतरी कलेक्टर पी.एस. एल्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित समाज के लोग एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या लोग स्व. श्री मनोज मण्डवी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दुःख की इस घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना किया। उन्होंने स्व. श्री मनोज मण्डावी के अंतिम यात्रा में कंधा भी दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्व. श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे छात्र जीवन से राजनीति में आये, वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव चिंतित रहते थे। तीन बार विधानसभा के सदस्य एवं गृह राज्य मंत्री भी रहे। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक होनहार नेता खो दिया है, उन्हे बस्तर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ की चिंता रहती थी। आदिवासियों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे। ईश्वर से प्रार्थन है कि उनकी आत्मा को दीव्य ज्योति में स्थान प्रदान करे। कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम एवं विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग ने भी शोकसभा को संबोधित करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button