IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी : कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले एडीओ व सचिवों के खिलाफ जारी होगी चार्ज शीट, डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन का जाना हाल

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने डेंगू के प्रकोप को देखते हुए खासतौर से ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। वहीं ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) व ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ चार्ज शीट जारी करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को एक सप्ताह के अन्दर 100 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालयों के निर्माण की प्रगति में काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन में जियो टैगिंग की प्रगति कम पायी गयी। शत प्रतिशत जियो टैगिंग के कड़े निर्देश दिए गए। अब तक 19390 जियो टैगिंग की गयी है अवशेष 4840 इस माह पूर्ण कर लिया जाएगा। रिट्रोफिटिंग में बड़ागांव, हरहुआ तथा पिण्डरा की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ओडीएफ प्लस की प्रागति में बताया गया कि 217 गांव ओडीएफ प्लस विलेज हैं, 60 माडल गांव/ रिसोर्स रिकवरी सेंटर एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज़-2 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 ग्राम पंचायत एवं गंगा किनारे 38 ग्राम पंचायत में ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन में काशी विद्यापीठ की खराब प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसमें सुधार के निर्देश दिए। संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं संबंधित सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चार्ज शीट जारी की जाएगी। काशी विद्यापीठ में डस्टबिन,कम्युनिटी सोक पिट, इन्सिनेटर तथा हैंडपंप सोक पिट आदि कार्य तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश सहायक पंचायत विकास अधिकारियों को दिया। प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति के अन्तर्गत सेवापुरी के भीषमपुर में, चिरईगांव के बर्थराकला में तथा पिण्डरा के नेहिया में 16-16 लाख की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग एवं नालियों की सफाई करने हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत निर्देशित किया। ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर रैली, प्रचार प्रसार एवं वॉलिंटियर्स को सक्रिय करने का भी निर्देश दिया गया। जानबूझकर पशुओं को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना
जिलाधिकारी ने बेसहारा निराश्रित गोवंश को संरक्षित किए जाने को लेकर अधिकारियों संग मीटिंग की। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कहीं भी सड़़क पर गोवंश न दिखें। उन्हें पकड़कर आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं की धरपकड़ की जाए। उन्होंने चेताया कि जानबूझकर अपने पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button