Madhya Pradesh News छतरपुर जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत एक साथ 101 अपराधियों पर हुई जिला बदर की कार्यवाही
जिला दंडाधिकारी छतरपुर श्री जी.आर. की सबसे बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर मुहम्मद उजैफा छतरपुर मध्य प्रदेश
जिला दंडाधिकारी छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए छतरपुर जिले विभिन्न थाना अंतर्गत 101 आदतन अपराधियों पर एक साथ सोमवार को जिला बदर की कार्यवाही की है। जिला दंडाधिकारी श्री जी.आर. द्वारा यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के प्रतिवेदन पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 तथा लोक व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत 12, थाना सिविल लाइन 16, ओरछा रोड थाना 07, ईशानगर 02, मतगुवां, 02, बिजावर 02, सटई 02, गुलगंज 06, पिपट 01, बकस्वाहा 05, बाजना 02, राजनगर 08, खजुराहो 01, बमीठा 03, बड़ामलहरा 01, भगवां 01, बमनौरा 01, नौगांव 05, गढ़ीमलहरा 03, महाराजपुर 03, हरपालपुर 01, लवकुशनगर 04, प्रकाश बम्हौरी 01, बंशिया 01, चंदला 05, जुझारनगर 02, गोयरा 01 सहित गौरिहार थाना अंतर्गत 03 अपराधियों पर 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई है।


Subscribe to my channel