उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  चिरई ग्राम के बीकापुर में तीन सचिवों के खिलाफ गबन की धनराशि जमा करने का आदेश, मचा हड़कंप

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  चिरईगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीकापुर में विकास कार्यों में गबन की जांच एवं पुष्टि होने के उपरांत सोमवार को कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव का कार्य देखने वाले तीन कर्मियों से वसूली की नोटिस जारी की गयी है। गबन की धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा करवाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। बीकापुर ग्राम पंचायत में ग्राम निवासी सहदेव तिवारी द्वारा विकास कार्यों शौचालय, डस्टबीन, स्ट्रीट लाइट आदि मद में धनराशि के गबन की पूर्व में लिखित शिकायत की गयी थी। जांच में सही पाया गया था गबन करने वाले तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित तैनात सचिवों को गबन धनराशि के बारे में स्पष्टीकरण एवं आख्या भी मांगी गयी थी। तत्कालीन तैनात सचिवों के स्पष्टीकरण एवं आख्या के उपरांत जिलाधिकारी ने सोमवार को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव व सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर पर 327000, तत्कालीन सचिव व सेवानिवृत एडीओ पंचायत कृपा शंकर गोंड़ पर 9000 और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एडीओ पंचायत चिरईगांव कमलेश कुमार सिंह पर 55990/- रुपए गबन धनराशि को जमा करने का आदेश दिया है। गबन धनराशि को भू राजस्व की भांति ग्रामपंचायत के खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकरण में तत्कालीन ग्रामप्रधान नंदलाल पर 391990 रुपये गबन का आरोप है। वसूली आदेश जारी होने से पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button