Uttar Pradesh News बुलंदशहर नगर क्षेत्र के नीमखेड़ा में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में नकाबपोश बदमाश ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बदमाशों ने बैंक में स्टाफ को बंधक बनाकर 7 लाख रुपए की लूट की। बदमाशों के चेहरे पर नकाब, हाथों में हथियार थे। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक की तरफ आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने एसओजी समेत चार पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े बैंक लूटने की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर करीब 4:00 बजे हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाश ने बैंक में घुसकर कैश लूट लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद लुटेरे करीब 7 लाख रुपए लूटकर बाइक से फरार हो गए। बदमाशों ने ग्राहक और स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर इस वारदात की अंजाम को घटना दिया। एसएसपी समेत तमाम आला अफसर बैंक में पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ऑफिसर बैंक स्टाफ और ग्राहक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात की बाद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Subscribe to my channel