Uttar Pradesh News रबी की फसल बुवाई के समय खाद्य को लेकर मारामारी ..

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश
महोबा चरखारी क्षेत्र में इस समय रबी की फसल बुवाई का समय चल रहा है, बेहतर पैदावार के लिए किसानों द्वारा खेतों में फसल बुवाई के साथ में खाद्य का छिड़काव किया जाता है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से आए दिन साधन सहकारी समितियों के बाहर खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ देखी जा सकती है, आज बमरारा क्षेत्र के किसानों की काफी बड़ी संख्या खाद्य लेने के लिए चरखारी में साधन सहकारी समिति मैं पहुंची, लेकिन साधन सहकारी समिति में खाद नहीं मिल पाने पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों द्वारा सड़क जाम करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को होने पर नायब तहसीलदार पंकज गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार, सदर चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और खाद दिलाने का आश्वासन दिया गया, एवं साधन सहकारी समिति के सचिव से वार्ता करके किसानों के कागज जमा करके किसानों को एक-एक बोरी डीएपी खाद वितरित करवाई जा रही है, किसानों द्वारा बताया गया कि उन्होंने खाद के लिए अपने कागज एवं चेक जमा किए हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है, किसानों द्वारा बताया गया कि जहां उन्हें चार बोरी खाद की आवश्यकता है वहां साधन सहकारी समिति से उन्हें एक बोरी खाद ही दी जा रही है जिससे उनकी रवि की फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है, किसानों द्वारा बताया गया कि इस समय जब उन्हें खेतों में बुवाई करना चाहिए उस समय वे दिन-दिन भर साधन सहकारी समितियां के बाहर खाद के लिए बैठे रहते हैं, और उनका फसल बुवाई का कीमती समय बर्बाद हो रहा है जिससे फसलों के अच्छे उत्पादन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा , किसानों द्वारा बताया गया की खाद की समस्या हर वर्ष फसलों की बुवाई के समय होती है इसके बावजूद साधन सहकारी समितियां द्वारा खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करने की वजह से उनका समय और पैसा बर्बाद होने के साथ ही किसान बेहतर उत्पादन भी नहीं ले पा रहे हैं जहां उन्हें चार बोरी खाद की आवश्यकता है वहां पर एक बोरी खाद दी जा रही है, ऐसे में एक बोरी खाद से उनकी बुवाई नहीं हो पानी है जिससे किसान प्रतिदिन खाद के लिए भटकने के लिए मजबूर हो रहा है

Subscribe to my channel