Madhya Pradesh News सम्मानित हुए पर्वराज पर्यूषण के 108 प्रतिभागी स्वाध्याय भवन में मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन ने किया पुरस्कृत

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा नगर के अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित स्वाध्याय भवन में श्री दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा पर्वराज दसलक्षण महापर्व पर्यूषण पर आयोजित समस्त साहित्यिक कार्यक्रमों के 108 विजेताओं को विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मंडल के मंत्री अशोक जैन, फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन, सुरेंद्र जैन, पाठशाला संचालिका वर्षा पाटनी एवं रानी जैन ने प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार वितरण कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित राज जैन एवं आर्या जैन ने किया, समारोह के अंत में फेडरेशन के मिडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं स्नेहा पाटनी ने सम्मानीय मिडिया सहित समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। ये प्रतिभागी हुए सम्मानित – बालबोध भाग एक में प्रथम स्थान अचिंत अतिशय जैन, अग्रिमा गौरव जैन, ईयाना अभिनीत जैन, हर्षिका सचिन जैन, शुभ नितिन जैन, प्रशस्त अंकित जैन, शुद्धात्म पराग जैन, द्वितीय स्थान आदि अध्यात्म जैन, अन्वय अभिषेक जैन, इवांशी सुदीप राज जैन, अचिंत परमानंद जैन, नित्या अनिल जैन एवं तृतीय स्थान मोक्षित पीयूष जैन, विशुद्घि प्रकल्प जैन ने प्राप्त किया बालबोध भाग दो में प्रथम स्थान – यिगित सुनित पाटनी, अनक्ष आदेश जैन, श्रव्या सुदर्शन जैन ने द्वितीय स्थान – धैर्या अर्पण जैन एवं तृतीय स्थान – ईशान्या सुदीप राज जैन ने प्राप्त किया। बालबोध भाग तीन में प्रथम स्थान – भोर अंकित जैन, क्षायिक सौरभ जैन, नमो गौरव जैन, आराध्या पीयूष जैन एवंआराध्या अंशुल जैन ने द्वितीय स्थान – माही निखिल जैन, श्रेष्ठ प्रखर जैन, तृतीय स्थान – देशना नीरज जैन ने प्राप्त किया। भजन प्रतियोगिता के वर्ग सी में प्रथम स्थान – अन्वय अंकित जैन, द्वितीय स्थान अर्व प्रणित जैन, आर्यवीर अक्षय पाटनी एवं तृतीय स्थान – आयुष्मान डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्राप्त किया। वर्ग ए में प्रथम स्थान – इवांशी सुदीप राज जैन, द्वितीय स्थान मोक्षित पीयूष जैन, आर्यमन डॉ. विपिन कुमार जैन एवं तृतीय स्थान – ओस प्रणित जैन ने प्राप्त किया। वर्ग बी में प्रथम स्थान वीर सचिन जैन, द्वितीय स्थान श्रव्या सुदर्शन जैन एवं तृतीय स्थान अक्षांश आनंद जैन ने प्राप्त किया। अक्षय निधि में फुल हाउस के विजेता सम्यकदर्शन – सिल्की जैन, सम्यकज्ञान – श्वेता जैन एवं सम्यक चारित्र – कु. शैली जैन रही। पंच परमेष्ठी कु. आर्या जैन, अणु परमाणु – कीर्ति जैन, सप्त ऋषि – स्नेहा पाटनी, खुशी जैन, दसलक्षण धर्म – शिवी जैन, अनंत ज्ञान – अनुप्रेक्षा जैन, अनंत दर्शन – प्रियंका जैन, अनंत सुख – कु. याशिका जैन, अनंत वीर्य – रूबी जैन, प्रथमानुयोग – श्रीमति शिवानी जैन, द्रव्यानुयोग सुदीप राज जैन, करणानुयोग – प्रीति जैन, चरणानुयोग – सप्राइज गिफ्ट श्रीमति श्वेता मिली घई एवं श्रीमति प्रांजल पाटनी को मिला। सभी को मंडल एवं फेडरेशन ने शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel