उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News हमें अपनी भारतीय वायु सेना पर गर्व हैः नन्दी

विश्व की सबसे ताकतवर वायु सेना में एक है भारतीय वायु सेनाःनन्दी

रिपोर्टर विशाल कुमार प्रयागराज उत्तर प्रदेश

आधुनिकता के साथ स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत का अद्भुत मिसाल है भारतीय वायु सेनाः नन्दी

भारतीय वायु सेना के एयर शो में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

भारतीय वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज प्रयागराज के संगम क्षेत्र में आयोजित भव्य एयर शो में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने भारतीय वायु सेना एवं आर्मी के अधिकारियों के साथ संगम किला से भारतीय वायु सेना के जाबाज जवानों एवं वीर योद्धाओं के कौशल और शौर्यता को नमन किया। मंत्री नन्दी एयर शो में प्रयागराज की निवर्तमान महापौर एवं अपनी पत्नी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमें अपने भारतीय वायु सेना पर गर्व है। आज संगमनगरी प्रयागराज के आसमान में हमारे वायुसेना के जांबाजों, वायु योद्धाओं ने जैसा प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था। ऐस

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button