उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रदेश के प्रशिक्षण चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश महानिदेशक एस के श्रीवास्तव ने मिलक  सरकारी अस्पताल मे पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर इस दौरान सभी डॉक्टरों ने उन्हें जच्चा बच्चा कक्ष बोर्ड, दवा वितरित, भंडार, बाल रोग, महिला कक्ष, ओपीडी, लैब, कॉविड, एक्स-रे आदि चेक करवाये  चिकित्सा में मरीजों को बेहतर इलाज किए जाने के निर्देश दिए एवं उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई सुविधा का निरीक्षण कर संबोधित को आवश्यक निर्देश दिए वही सरकारी अस्पताल की नर्सों ने बताया कि अस्पताल मे खाने का पैसे इतना बढ़ा दिया गया है कि भूखा रहना पड़ता है और खाना भी अच्छा नहीं मिलता उन्होंने कहा कि हमारे कमरे भी ठीक नहीं है पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है कमरे व बाथरूम का  गेट भी खराब है और वो बंद नहीं होता कमरे की अलमारियां सारी टूटी हुई है जिससे उन्हें अपना सामान रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं शौचालय के गेट भी टूटे हुए हैं मच्छरों की तादात बहुत बढ़ती चली जा रही है इस पर महानिदेशक ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षक मोहित रस्तोगी को आदेश दिया कि शीघ्र ही सभी व्यवस्थाओं को ठीक करवाया जाए अस्पताल परिसर में फैल रही गंदगी को तत्काल सफाई कराकर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जाए महानिदेशक ने मीडिया कर्मी को बताया कि निरीक्षण किया गया है लेकिन अभी निरीक्षण पूर्ण नहीं पाया गया है निरीक्षण पूर्ण हो जाने के बाद रिपोर्ट शासन के लिए भेज दी जाएगी अस्पताल में जो भी कमियां पाई गई हैं सारी कमियों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा इस दौरान उनके साथ अपर चिकित्सा अधिकारी के के चहल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यपाल,व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button