उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा के साथ तीन गिरफ्तार

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा चोरी के चार एन्ड्रायड मोबाइल व एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी की 1 दोपहिया मोटर साइकिल के साथ 3 गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक आज शनिवार को रात्रि चेकिग के दौरान चोरी करने वाले एक गिरोह को पकडा जो राहगिरो के मोबाईल आदि वस्तुए चोरी कर लेते थे पकडे गये अभियुक्त में 1.विनय सिह यादव पुत्र उमाशंकर सिह यादव निवासी गडेरिया का पुरा थाना मुहम्मदाबाद ,पीय़ूष यादव पुत्र विनोद यादव निवासी फुलवारी खुर्द , मनीष यादव पुत्र अशोक सिंह यादव निवासी इमली महुआ आदर्श बाजार थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की 4 एन्ड्रायड मोबाइल व एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी की 1 दोपहिया मोटर साइकिल बरामद हुआ । इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पकडे गये अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही हैं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button