बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Bihar News अस्पताल, बर्बाद शिक्षा व्यवस्था तथा बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के विरोध में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया

रिपोर्टर सोनू खान कटिहार बिहार

आज आम आदमी पार्टी बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र के बारसोई प्रखंड के अन्तर्गत महेशपुर पंचायत के अस्पताल मैदान में क्षेत्र में खंडहर बन चुके अस्पताल, बर्बाद शिक्षा व्यवस्था तथा बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के विरोध में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भारी संख्या में पुरुष एवम महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर धरना को आप के कटिहार जिला प्रभारी बिनोद राज झा, कदवा विधान सभा प्रभारी मो हैदर अली, बरारी विधान सभा प्रभारी मो नसीम अख्तर, प्राणपुर विधान सभा प्रभारी मो हसीब, बलरामपुर विधान सभा प्रभारी मो मुजीबुर्रहमान, कदवा प्रखंड प्रभारी मो इफ्तेखार आलम, हबीबुर्रहमान, मो राकिब, मो अंसार, मो दिलावर, हलीम, जूली , मासुमा खातून, हाजरा खातून ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बारसोई प्रखंड अध्यक्ष मो जहांगीर ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button