उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News संचारी रोग के साथ आगमी त्योहार को लेकर नगर निगम में मेयर ने की अधिकारियों संग बैठक, कार्यों को लेकर दिया दिशा निर्देश

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  नगर निगम वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरी ने शुक्रवार को संचारी रोग एवं आगामी त्योहारों को लेकर नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक किया। बैठक में महापौर के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर में जहॉ पर भी डेंगू एवं चिकनगुनियॉ आदि के केस पाए जा रहे हैं, उन सभी स्थानों एवं क्षेत्रों में अतिरिक्त साफ सफाई करायी जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि आसपास के लोगों को जागरूक किया जाय कि उनके द्वारा बोतल, डब्बे, गमलें, कूलर इत्यादि स्थानों में पानी जमा न होने पाए। वही आगामी त्योहारों को देखते हुये महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि दुर्गापूजा के पंडालों के आसपास स्ट्रीट लाइट, चौका, पत्थर, खड़ंजा इत्यादि की मरम्मत तत्काल करा दिया जाय। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता कर लें, यदि उनके द्वारा नगर निगम से सम्बन्धित कोई समस्या बताई जाती है तो उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करायें। महापौर अशोक तिवारी के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियन्ता, महाप्रबन्धक जलकल एवं प्रभारी अधिकारी मार्ग प्रकाश को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि पर वाराणसी में वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर स्थापित नवदुर्गा मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों के द्वारा दर्शन पूजन किया जाता है, उन सभी स्थानों का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, पैचवर्क, सीवर एवं मार्ग प्रकाश की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करायें। बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरि, आपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, राजीव कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एन.पी. सिंह, मुख्य अभियन्ता श्री मोईनुद्दीन, महाप्रबन्धक जलकल करूणेन्द्र प्रताप राजपूत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button