उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी नगर निगम को नही पता शहर में स्ट्रीट डॉग की संख्या, कुत्तों का सर्वे नही हुआ पूरा

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी:- नगर निगम वाराणसी में कुत्तों को लेकर नगर निगम गंभीर नजर नही आ रहा है। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि कि नगर निगम में कितने स्ट्रीट डॉग है, इसका अकड़ा नगर निगम के पास मौजूद नही है। शहर के तमाम वार्ड में आम लोगो के लिए घातक हो रहे कुत्ते खुलेआम घूम रहे है। बता दें कि मिनी सदन के निर्देश पर चार साल पहले कुत्तों के सर्वे का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नही हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार कुत्तों के सर्वे के तहत करीब 4 से 5 वार्ड में सर्वे करवाया गया, लेकिन इसके पश्चात इस सर्वे को कोरोना की वजह से रोक दिया गया। कोरोना के बाद कुत्तों के सर्वे का कार्य दोबारा शुरू नही किया गया। सूत्रों की माने तो विभागीय विभागीय खिचातनी और समन्वय के अभाव में यह सर्वे लटका हुआ है। वही वार्डवार कुत्तों का अकड़ा न होने की वजह से कुत्तों का टीकाकरण और बध्याकरण करने में दिक्कत होती है। गौरतलब है कि शहर में आए दिन कुत्तों के हमले से लोग घायल होते है। वही विगत दिनों सारनाथ क्षेत्र में 6 साल की मासूम पर पागल कुत्ते के हमले ने सभी को सहमा दिया था। वही इस घटना के पश्चात कई वार्ड में कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया गया, लेकिन अभी भी नगर निगम में लोगो के लिए घातक हो रहे कुत्ते देखने को मिल रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button