उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिये के इमामबाड़े पर फातिहा का आयोजन किया गया

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा  ऐतिहासिक फूलों के ताजिया इमामबाड़ा के प्रबन्धक चौधरी हाजी सरफराज खान
के पुखों से ताजिया रखने की परम्परा चली आ रही है। जिसको अब हाजी चौधरी सरफराज
खान निभा रहे हैं। एक वर्ष पूर्व कुछ लोगों द्वारा सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड में एक कमेटी बनवा
ली थी, उस आदेश को वक्फ बोर्ड ने वापिस ले लिया। जिसको लेकर हाजी सरफराज वक्फ
ट्रिब्यूनल बोर्ड कोर्ट गये। उसके बाद मा० उच्च न्यायालय की शरण ली, लम्बी कानूनी लड़ाई के
बाद आखिरकार चौधरी हाजी सरफराज खान के साक्ष्यों के अवलोकन के बाद माननीय उच्च
न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश द्वारा चौधरी सरफराज खान को आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों
को कब्जा दिलवाने के आदेश पारित किये। दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को पुलिस टीम के साथ
तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल एवं प्रशासनिक टीम में कटरा दबकैयान पाय चौकी स्थित
ऐतिहासिक फूलों के ताजिये इमामबाड़े का विधिवत कब्जा दिलवाया। जो चौधरी हाजी सरफराज
खान की ऐतिहासिक जीत है। कब्जे की खरब सुनकर मुस्लिम समाज के लोग हाजी सरफराज
खान के निवास पर पहुँच गये जहां उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और बधाई देने वालों का ताँता
लगा हुआ है। इस मौके पर सभी का हाजी चौधरी सरफराज ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद
दिया। फातिहा में मुख्य रूप से चौ० मुख्तार खान, चौ० जुहेब, चौ० रूहेल, चौ० जुबैर, चौ०
हारिस, चौ० असलम, चौ० सुहेल, चौ० फरहान, चौ० इखलाख, हाजी सूफी बुन्दन मियां, काज़मी
साहब, अल्लाउद्दीन उर्फ भईये, नदीमउद्दीन आदि उपस्थित थे।
चौ० हाजी सरफराज खान
प्रबन्धक

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button