उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह की शिकायत पर 18 पुलिस कर्मियों की सांस अटकी

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह की शिकायत पर 18 पुलिस कर्मियों की सांस अटकी
गाजीपुर जनपद में पुलिस प्रशासन पर आए दिन किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा होती रहती है देखा जाए तो लगभग 1 महीने के अंदर दर्जनों पुलिस कर्मियों पर भिन्न-भिन्न आरोपों पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा कार्यवाही भी की गई है इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह की शिकायत पर जिले में तैनात 18 थानेदारों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आंच की जांच जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे।भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने इससे पूर्व शासन से शिकायत किया था की उन्होंने पत्र के माध्यम से जिले के 18 पुलिस कर्मियों पर गोपनीय सूचनाओं को लीक करना, गौकशी ,शराब तस्करी, अवैध धन उगाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया था जिस पर प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच करने का निर्देश भी दिया था।इसी क्रम में एस पी ओमवीर सिंह ने एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया । ए एस पी सीटी ने शिकायतकर्ता के साथ ही सभी आरोपित पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी कीया था।जिसमें 18 पुलिसकर्मियों में निरीक्षक उप निरीक्षक समेत सिपाही भी शामिल भी थे।वही इस जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए योगेश सिंह ने कहा कि इससे वह संतुष्ट नहीं है उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर किसी गैर जनपद के अधिकारी से जांच कराने की मांग की मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र वाराणसी परिक्षेत्र के उपमहा निरीक्षक को पहुंचा उन्होंने जौनपुर के एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया जौनपुर के एएसपी ग्रामीण ने योगेश सिंह को साक्ष्य के साथ बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button