उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जीवित्पुत्रिका पर्व पर दादी के साथ गया किशोर गंगा में डूबा

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के बवाडा गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम जीवित्पुत्रिका पर्व पर दादी के साथ गया किशोर गंगा के गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों सहित ग्रामीणों के सहयोग से डू‌बे किशोर की खोजबीन में जुटी है, पर लापता किशोर का पता नहीं चल सका है।सुजानपुर के रहने वाले मंजय राम ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रोहित (14) अपनी दादी सूर्यमुखी देवी के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर गांव में बगल में ही स्थित बवाडा गंगा तट पर पैदल स्नान करने चला गया। बताया कि सभी महिलाएं स्नान कर रही थीं इसी दौरान बगल में खड़े उनके पुत्र का पैर अचानक फिसल गया, जिसके चलते वह गहरे पानी में चला गया। इधर जब उसकी दादी उसको खोजने लगीं तो उनकी नजर गंगा की लहरों पर पड़ी, जहां हाथ उठाए वह बचाने के लिए इशारा कर रहा था। कुछ ही समय बाद वह पानी में समा गया। पिता मंजय ने बताया कि उनका बेटा सुहवल इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था, जबकि छोटा बेटा अंश गांव में ही पढ़ता है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में एक किशोर डूब गया है, जिसकी खोजबीन गोताखोरों की मदद से जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button