उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्षेत्र एक समान करने हेतु शुरू हुआ एएनएम प्रशिक्षण

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी बालविकास एवं स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं से सभी को समग्र रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर एएनमों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पीएचसी प्रभारी चिरईगांव डा० अमित कुमार सिंह ने बताया कि विकास खण्ड में आशा कार्यकर्ताओं के सापेक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक है। आशा और एएनएम दोनों के क्षेत्र निर्धारण भी अलग- अलग है। ऐसे में टीकाकरण, सर्वे एवं अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसी को दूर करने के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दोनों का कार्य क्षेत्र समग्र रूप से एक समान कैसे किया जाए।उन्होंने बताया कि इसका प्रायोगिक कबायद शुरू है। इसी संबंध में आज एएनएम का प्रशिक्षण ब्लाक मुख्यालय पर शुरू हुआ
इसमें एएनएम को क्षेत्र में आने वाले परिवारों, घरों आदि के आकड़े एकत्र करने आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर क्षेत्र का समग्र निर्धारण कैसे किया जाए आदि के बारे में बताया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button