उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय मानवधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन ने मनाई गांधी जयंती

रिपोर्टर रफीउल्ला खां रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति, विश्व को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया राष्ट्रीय मानवधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के सभी पदाधिकारी गांधी समाधि पहुंचकर महात्मा गांधी जी की जयंती पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश सचिव ने कहा की सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है रामपुर से गांधी जी का रिश्ता बहुत गहरा था जिसका सबूत रामपुर मे उनकी समाधि है जहां उनकी अस्थियां विराजमान है उन्होने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा महात्मा गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी कि भूमिका ने भारतीय समाज और राष्ट्रीयता को नए सिरे से गढ़ने में मदद की। उनकी अहिंसक नीतियों और नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा। राष्ट्रीय मानवधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने कहा कि सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह इस दिन राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। हम सब मिलकर हिन्दुस्तान को जोड़ेंगे। इस अवसर पर मोहम्मद फैजान, एडवोकेट हारिस, अब्दुल खलील खा,मोहम्मद इरफान सैफी, मोहम्मद यासीन, रफीउल्लाह , मौलाना बिलाल, नावेद खा, अजीम अली ,सुनील कुमार ,आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button