मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार के पिता के निधन पर घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष कुमार तिवारी के पिता श्री ठाकुर प्रसाद तिवारी के निधन पर घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी एवं शोक संवेदना व्यक्त की।

वरिष्ठ पत्रकार के पिता श्री ठाकुर प्रसाद तिवारी का गत 4 फरवरी को 78 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया था।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत आत्मा को शांति देने एवं परिवारजनों को असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button