उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh New थाना चरखारी की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

श्रीमती अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी

अभियान के अऩुपालन में दिनांक 14.09.2023 को श्री सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक व श्री उमेश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री गणेश कुमार द्वारा टीम का गठन किया गया । जिसमें उ0नि0 राजकुमार यादव द्वारा दिनांक 13.09.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 181/23 धारा 376/506 भादवि व 3(2)5क, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अफसार रईन पुत्र मुन्ना रईन उम्र 28 वर्ष निवासी मु0 अमरगंज पूर्वी कस्बा व थाना चरखारी जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 राजकुमार यादव
2.का0 राम सिंह थाना चरखारी जनपद महोबा

गिरफ्तार अभियुक्त-
अफसार रईन पुत्र मुन्ना रईन उम्र 28 वर्ष निवासी मु0 अमरगंज पूर्वी कस्बा व थाना चरखारी जनपद महोबा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button