झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News बुधवार 30 अगस्त को मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने पुटकी चौक पर स्व. प्रभु महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

  रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद :  इस अवसर पर मायुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी एवं मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।मायुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कहा कि स्वर्गीय प्रभु महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे।जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर पुटकी क्षेत्र में काफी सक्रिय भूमिका निभाई। मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि स्वर्गीय प्रभु महतो कोलियरी क्षेत्र में फैले माफिया तत्वों के खिलाफ जोरदार आंदोलन एवं संघर्ष किया।क्षेत्र के मजदूर- किसानों की शोषण- दोहन करने वाले ताकतों के खिलाफ हमेशा अपने आवाजों को बुलंद किया। उनके संघर्षों का मिसाल आज भी पुटकी बलियारी क्षेत्र के आम नागरिकों के जेहन में है। माल्यार्पण कार्यक्रम में मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, सुखलाल महतो,राजेश रवानी, संतोष महतो,किशोर महतो आदि शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button