ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पन्ना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब रखने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध शराब कीमती 6000 रुपए की जप्त की गई

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति के संबध मे चलाये जा रहे अभियान को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध शराब का निर्माण, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह, एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस. पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में, अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को थाना क्षेत्र में सक्रिय किया गया था । दिनांक 30.08.23 को मुखबिर द्वारा कंजराना मोहल्ला देवेंद्रनगर में अवैध शराब रखने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी देवेंद्रनगर द्वारा थाना से एक टीम गठित की जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा पहुँच कर रेड कार्यवाही की गई तो संदेही सतीश उर्फ सनी सिसोदिया पिता राजेन्द्र सिसोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 कंजराना मोहल्ला देवेंद्रनगर अपने घर के अंदर गैस भट्टी के ऊपर चद्दर के टीना चढ़ाकर कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पाया गया। आरोपी उपरोक्त के कब्जे से 4 डिब्बों में हांथ भट्टी से बनी महुआ की कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 6000 रुपए की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण मौके पर जप्त किये जाकर अपराध क्रमांक 272/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जाकर विवेचना में लिया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह, रामकरण प्रजापति, आइमत सेन,वीरनारायण सिंह, ब्रजेश छारी, आरक्षक दिलीप शर्मा, संजय बघेल, मेहरबान सिंह, वीनस पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, संतोष  म.आर. सुप्रिया की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई !
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button