Uttar Pradesh News : कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं से किया बात
ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। श्रावण मास में संचालित कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।इस दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद कर मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर निर्बाध आवागमन, सुचारु यातायात व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह एवं उपनिरीक्षक सूबेदार सिंह भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel