ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश

जमानियां। शासन और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में रविवार को “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत एक विशेष नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका तय करना था। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। उन्होंने महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।

सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्ति अभियान से जुड़े संदेश को लाइव प्रसारित किया गया। पीएम के संदेश को सुनकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। इसके अलावा वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अमित कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी तोड़ता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया।महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान को आगे भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रखा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button