Madhya Pradesh News कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

रिपोर्टर रईश मोहम्मद शहडोल मध्य प्रदेश
शहडोल 29 अगस्त 2023- आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के सोहागपुर के वार्ड नं03 निवासी श्री रामसुषील तिवारी ने आवेदन देकर बताया कि मेरी ग्राम मेढ़की एवं देवगंवा मे स्थित कृषि भूमि में से शासन द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है, जिसके मुआवजा भुगतान हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली जिला उमरिया के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदन पत्र का निराकरण न होने के कारण मेरे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर म.प्र. में रिट याचिका क्रमांक 21618 /2021 प्रस्तुत की गई थी, जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 24.12.2021 को आदेश पारित किया जाकर मेरे आवेदन-पत्र का निराकरण 45 दिन के अंदर करने के निर्देश दिये गये थे। किन्तु मुआवजा प्रकरण का निराकरण आज तक नही किया गया है। श्री रामसषील तिवारी का कहना था कि मुझे मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाए। जिस पर उपायुक्त राजस्व ने एसडीओ पाली जिला उमरिया की ओर आवेदन प्रेषित कर निराकरण के निर्देष दिये। जनसुनवाई में श्री पीएल गुप्ता व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी जिला अनूपपुर निवासी ने आवेदन देकर बताया कि मै 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हो चुका हूं। मुझे तृतीय समयमान वेतनमान 28/9/2016 को 30 वर्ष की सेवा उपरांत मिलना था किन्तु आज तक तृतीय समयमान नही मिला है। उनका कहना था कि मुझे तृतीय समयमान दिलाया जाए। जिस उपायुक्त राजस्व ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपपुर की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देष दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये।

Subscribe to my channel