IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News दबंगों ने प्राइवेट बैंक कर्मचारी के साथ भरे बाजार में की मारपीट

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी मौके से आरोपी फरार

रिपोर्टर रिजवान बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश

बुलन्दशहर : शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के चैनपुरा मोहल्ले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कर्मचारी के साथ कई लोगों ने की मारपीट प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी सेहतपुर वेरी थाना शिकारपुर जो की अपने घर से बुधवार को लगभग सुबह 11:00 बजे के करीब शिकारपुर पंकज किराना स्टोर के सामने पहुंचा जहां पर कुलदीप तथा मोनु पुत्र जयवीर एवं दिनेश पुत्र मलखान निवासी महमदपुर ने पीड़ित की कार रोकी और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी पीड़ित ने बताया है कि उसके सिर में किसी धारदार वस्तु से हमला किया गया जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं तथा मारपीट करने वाले आरोपियों पर पीड़ित ने ₹15000 की लूट का भी आरोप लगाया है उधर पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि जो पीड़ित आरोपियों पर लूट का आरोप लगा रहा है वह लूट नहीं है इनका कोई आपसी लेनदेन का मामला हो सकता है फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button