IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की ओर से सेना के जवानों को राखी बांधी गई उनके दीर्घायू की कामना की गई

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

एयर फोर्स गेट पर रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर देश की सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी दे रहे आर्मी के नौजवानों को सिंधु सभा की बहिनों ने पवित्र रक्षा सूत्र बांधा और उनकी आरती कर टीका लगाकर मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु होने और तरक्की करने की शुभकानाएं दी बदले में नवजवानों ने भी बहिनों के सर पर हाथ रख उनको आशीर्वाद दिया,। सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, एस एच एम महेश द्विवेदी,हवलदार भगत सिंह,हवलदार संजय कुमार आदि जवानों को रक्षा सूत्र बांधे गए।इस मौके पर किरन वरियानी,कोमल चेतवानी,सोनू नोतनानी,नेहा फुलवानी,अंजली नोतनानी,अंशिका वरियानी,मुस्कान मोटवानी,मानसी जसनानी,काजल,कृतिका, सिमरन जसनानी आदि उपस्थित रहीं !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button