उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट होंगे 17 हजार वेंडर, जाम से मिलेगी मुक्ति

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए वेंडरों को फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे 17 हजार वेंडरों को जगह दी जाएगी। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम इस कार्ययोजना पर काम कर रहा है। नगर निगम के अभियान के बावजूद ठेले-खुमचे वाले सड़क किनारे कब्जा जमाए रहते हैं। इससे जाम की समस्या पैदा होती है। ऐसे में उन्हें आशापुर, फुलवरिया, ककरमत्ता, मड़ुवाडीह, सामनेघाट फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी। ककरमत्ता, पांडेयपुर, मड़ुवाडीह, चौकाघाट फ्लाईओवरों के नीचे कुछ वेंडिंग जोन चल रहे हैं। शहर में 60 हजार वेंडरों को शिफ्ट करना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल शहर में 62 वेंडिंग जोन चल रहे हैं। इन्हें 100 करने की कवायद चल रही है। वेंडिंग जोन बनाने से शहर में अतिक्रमण कम होगा। जाम से निजात मिलेगी। सड़कें दिन में भी चौड़ी दिखेंगी। लोग आसानी से पैदल चल सकेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button