ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्रामीणों ने जसवंतपुरा ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना अमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम जसवंतपुरा पदस्थ पंचायत सचिव की मनमानी व तानाशाही से ग्रामीण खासे परेशान हैं, उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव श्री राजीव गर्ग कभी कार्यालय नहीं आते। इसलिए पंचायत स्तर के प्रत्येक कार्य के लिए हम ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।ना ही उन्हें शासन की किसी भी योजना की जानकारी दी जाती है।अतः जानकारी के अभाव में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।इसलिए गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर एक लिखित आवेदन देकर पंचायत सचिव राजीव गर्ग का स्थानांतरण तत्काल अनयंत्र किसी दूसरी पंचायत में करने के लिए कलेक्टर महोदय से मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button