ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज भवन में माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जी से की शिष्टाचार भेंट

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उनको प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान तथा राहत कार्य और प्रभावितों की पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान तथा राहत कार्य एवं प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्य की भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी, विश्व बैंक व नितिआयोग के अध्यक्ष ने भी सुख की सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह 28 अगस्त के बाद आवंटित जिलों का दो दिवसीय दौरा कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाकर मौके पर ही उनकी समस्याओं को समझे एवं उनका निराकरण करें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस निर्णय की राजनीतिक पंडित वह हिमाचल प्रदेश का आम जनमानस प्रशंसा कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button