IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नौकरी लगाने के नाम से पैसा लेकर ठगी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपीगण:-

(01) विधान बैरागी उम्र 30 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर

(02.) पुरूषोत्तम पटेल उम्र 24 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर

(03.) भजन पटेल उम्र 25 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर

(04.) वर्षा रानी शर्मा उम्र 29 साल निवासी श्याम रेजीडेसी उसलापुर बिलासपुर

आरोपियों द्वारा 36 लाख रूपया लेकर किया गया धोखाधड़ी

आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया

आरोपियों से 05 नग मोबाइल जप्त किया गया है

प्रकरण के 01 अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की जावेगी

लोगो को धोखाधड़ी करने संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुयें आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी रमेश कुमार मन्नेवार उम्र 38 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा द्वारा दिनांक 25.08.2023 को लिखित आवेदन आरोपी विधान बैरागी, पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा एवं उसके 01 अन्य साथी द्वारा प्रार्थी रमेश कुमार, रूपेश कुमार दोनो निवासी बालपुर एवं अजित कुमार साहू निवासी महुदा को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम से रमेश तथा रूपेश से 22 लाख रूपया अजित कुमार साहू से 14 लाख रूपया ठगी कर धोखाधड़ी कियें है किन्तु आज दिनांक तक नौकरी नही लगाया है, पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 429 / 2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी विधान बैरागी, पुरूषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भागवत डहरिया, सउनि रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button