ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत तिंदनी के सचिव रामस्वरूप प्रजापति पर ग्रामीणों और सरपंच ने लगाए लेनदेन और शासन की योजनाओं का लाभ न देने के आरोप

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

शिवराज सरकार जहां 1 और सरकार की योजनाओं का लोगो को लाभ देने के लिए तरह तरह के प्रचार प्रसार कर रही है वही तिंदनी सचिव रामस्वरूप प्रजापति सरकार की तमाम योजनाओं पर पैसे लेकर पानी फेरते नजर आ रहे है जी हां नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिंदनी के सचिव रामस्वरूप प्रजापति पर ग्रामीणों ने शासन की सुविधाओं का फायदा लेने के लिए लेनदेन के आरोप लगाए हैं साथ ही साथ यह भी आरोप लगाए हैं कि अगर हम ऊपर शिकायत की बात करते है तो सचिव महोदय फर्जी हरिजन एक्ट लगवाने की भी धमकी देते हैं यह मामला पिछले कई समय से पंचायत में चल रहा था लेकिन अब गांव वालों का कहना है कि पानी सर के ऊपर से निकल गया है इसलिए हमने जिला पंचायत सीईओ को भी शिकायती आवेदन दिया है साथ ही साथ ग्रामीण चाहते हैं कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को ग्राम पंचायत से बाहर किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button