Uttar Pradesh News : चंदौली: कुचमन रेलवे गेट के पास भैंस और पड़िया चोरी, वारदात CCTV में कैद
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली (उत्तर प्रदेश)। जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचमन रेलवे गेट के पास खूंटे से बंधी भैंस और पड़िया चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित राजदेव यादव ने घटना की लिखित तहरीर अलीनगर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पशुओं की बरामदगी की मांग की है।
Subscribe to my channel