ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra News : खाद्य प्राधिकरण ने गुटखा और सुगंधित तंबाकू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

रिपोर्टर शशिकांत नासिक महाराष्ट्र

नासिक, महाराष्ट्र, दिनांक 30/7/2026 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंडे के मार्गदर्शन और सहायक आयुक्त (खाद्य) मंगेश माने तथा सहायक आयुक्त खाद्य संदीप देवरे के नेतृत्व में, 30 जुलाई 2026 को नासिक जिले में तीन स्थानों पर प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू के भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई  कर के  लाखों रुपये का माल जब्त किया गया। इस दौरान, हरसुल पुलिस थाना क्षेत्र में सलमान बाबा खान इने के परिवहन मे प्रतिबंधित खाद्य  मिलने पर, छापेमारी की गई और रू 1,0,8667 किंमती का स्टॉक जब्त किया गया। इस मामले में, हरसुल थाना क्षेत्र में केस  0095/2026 दर्ज की गई है और यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक भड तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) संदीप देवरे के मार्गदर्शन में की गई।

इसके अलावा, रमजानपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में साजिद अख्तर मोहम्मद मुस्ताक अंसारी से 2,0,1800 रुपये का प्रतिबंधित स्टॉक जब्त किया गया। और रू.3,00,000 किंमती मूल्य का एक वाहन और कुल 5,01800 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सोनल पाडाले और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (आईबी) श्रीमती श्रद्धा रहींज द्वारा सहायक आयुक्त संदीप देवरे के मार्गदर्शन में की गई। पेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भीतर योगेश नंदलाल सों नजे से रू.54,775 रुपये मूल्य का निषिद्ध स्टॉक जब्त किया गया। इस मामले में पेठ पुलिस ने कार्रवाई की थाने में केस संख्या 0151/2026 दर्ज की गई। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नासिक के चेतन परदेशी द्वारा सहायक खाद्य आयुक्त संदीप देवरे के मार्गदर्शन में की गई है। उपरोक्त तीनों मामलों में, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 223, 274 और 275 के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) (क), 26 (2) (i), 26 (2) (iv), 27 (3) (d), 27 (3) (e), 3 (1) (zz) (v) और 59 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button