ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News रतलाम ग्रामीण मे स्नेह और विश्वास की डोर हुई और ज्यादा मजबूत।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम के निकट ग्राम सालाखेड़ी व ग्राम इटावामाताजी में लाडली बहनाओ के साथ विधायक दिलीप जी मकवाना की उपस्थिती मे मुख्यमंत्री जी का लाडली बहनाओं के नाम संदेश पत्र का वाचन कर उनको सुनाया।
भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सावन के महीने में बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा एवं रक्षाबंधन पर खर्च के लिए सभी लाड़ली बहनों को ₹250 अलग से मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस सहित अन्य भरतीयों में 35% बहनों को नियुक्तियां दी जाएगी तथा शिक्षकों के पदों पर 50% बहाने नियुक्त होगी। बहनों का सम्मान सर्वोपरि है ,यदि बहने नहीं चाहेगी तो किस क्षेत्र में मदिरा की दुकान भी नहीं खुलेगी। इसके लिए आबकारी नीति में परिवर्तन किए जाएंगे । तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1 हजार रुपये महीने की राशि बढ़ा रहे हैं, अब अक्टूबर माह से बहनों के खाते में ₹1250 डाले जाएंगे । राखी के पावन पर्व के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दी गई ऊपहार राशि का लाभ रतलाम जिले के 2 लाख 44 हज़ार 173 लाडली बहनों को मिला । रतलाम के रंगोली सभा गृह में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री चैतन्य काश्यप को लाडली बहनों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक हज़ार पातीया मुख्यमंत्री भैया तक पहुंचाने के लिए सौंपी गई मुख्यमंत्री को भेजी जा रही पांतीया का वचन सीमा राठौर फरजाना आदि बहनों ने मंच के माध्यम से किया बहनों ने मुख्यमंत्री को राखियां भी प्रेषित की है सभा गृह में प्रलाद पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button