ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भाजपा राज में विकास का बंटाधार, स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त एक डॉक्टर के भरोसे विकासखंड की स्वास्थ्य सेवाएं

पूर्व कांग्रेस विधायक चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

विकास का ढोल पीट रही भाजपा सरकार को बिगड़ी व्यवस्थाओं के हालात दिखाई नहीं दे रहे हैं। विभागों में भ्रष्टाचार और आम जनता से बदसलूकी की वारदातें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई नई बात नहीं है। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दो विधायकों का हस्तक्षेप होने के बाद भी पलेरा विकासखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी महज एक डॉक्टर के कंधे पर है। यह बात खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बीमारियां पैर पसार रही है, पलेरा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बगैर डॉक्टर के अस्पताल चल रहा है। इसी प्रकार उप निरीक्षक और एएसआई के हाथों मैं थानों की कमान सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद कार्यालय प्रभारी सीईओ के भरोसे चल रहा है, और पशु अस्पतालों में ताले डले हुए हैं। कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर 50 प्रतिशत कमीशन का खेल भाजपा सरकार द्वारा खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरगापुर विधानसभा के शासकीय विभागों में गरीब जनता से बदसलूकी करते हुए अपनी जेब में भरना आम बात है। विधानसभा क्षेत्र में बीते समय में हुई घटनाएं रहस्य बनकर रह गई है, जिनका खुलासा आज तक नहीं हो सका। गुंडे बदमाशों को पनाह देखकर भाजपा के नुमाइंदों ने जंगलराज कायम कर रखा है। श्रीमती गौर ने कहा कि बेबस और गरीब की खामोशी का करारा जवाब खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासकीय सिस्टम में व्यवस्थाओं के नाम पर हाहाकार हुआ है, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए जनता को बाहरी जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता इतिहास रचेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के मिशन 2023 को कामयाब करेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button