ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रपटाघाट में स्वीप गतिविधि अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
27 अगस्त 2023 जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्थानीय रपटाघाट में रविवार को हस्ताक्षरपट्टिका में हस्ताक्षर का वृहद अभियान चलाया गया। साथ ही नव मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाईंट भी रखा गया। इस दौरान नर्मदापूजन के लिए आए श्रद्धालुओं द्वारा अपने हस्ताक्षर कर निर्वाचन 2023 में नैतिक मतदान करने का संकल्प लिया। उपस्थित युवा मतदाताओं ने सेल्फी प्वाईंट पहुंचकर अपनी फोटो खिचवाई तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, ईईपीआईयू जीपी पटले, उपसंचालक कृषि मधुअली, प्राचार्य कन्या हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे, मीडियाकर्मी सहित अन्य समाजसेवियों ने रपटाघाट पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाया। रोल ऑब्जर्वर का आगमन आज  मण्डला फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत जिले के रोल ऑब्जर्वर का 28 अगस्त 2023 को आगमन हो रहा है। रोल ऑब्जर्वर 28 अगस्त को दोपहर 2ः30 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तथा सायं 4ः30 बजे से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे !
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button