ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News रपटाघाट में आयोजित हुआ स्नेह यात्रा का समापन कार्यक्रम

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

27 अगस्त 2023 जिले की स्नेह यात्रा 94 गावों से होते हुए रपटाघाट पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान 79 स्थानों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्नेह का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान 20 स्थानों पर सामाजिक सहभोज आयोजित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले की स्नेह यात्रा बाबा देवरी, कूम्हा, लालीपुर, भावल, चिरईडोंगरी, मंगलगंज, बबैहा, ग्वारी, फूलसागर, तिंदनी, गाजीपुर, कटरा, बिंझिया होते हुए रपटाघाट-मंडला में पहुंची जहां पर स्वामी एश्वर्यानंद, पतंजलि परिवार से राजेन्द्र ठाकुर, गायत्री परिवार से हरिकृष्ण दुबे आदि की उपस्थिति में समापन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button