Madhya Pradesh News : भीकनगांव: बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
खरगोन (मध्य प्रदेश)। भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के बमडाला में 2 अगस्त 2026 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तथा संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष खरगोन बसपा नरेंद्र कंचोले मुख्य अतिथि तथा पूर्व जिला अध्यक्ष कमलकांत निहाले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान भीकनगांव विधानसभा अध्यक्ष यशवंत सारदे की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नियुक्त पदाधिकारियों में लखन गोखले को विधानसभा प्रभारी, ओम हिरवे को सेक्टर अध्यक्ष (बमडाला), प्रवीन भार्गव को बूथ अध्यक्ष, जितेंद्र चौहान को बूथ उपाध्यक्ष, राहुल भार्गव एवं करण वानखेड़े को बूथ सचिव, नितिन रोकड़े को सचिव तथा देवेंद्र वानखेड़े को बूथ मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भीकनगांव क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र, नानु, नितिन, दीपक भार्गव, प्रकाश भार्गव, सुनील भार्गव, लक्की पिपल्दे, सोनू जमरे, सावन वाखिया, शिवम पिपल्दे, अजय वानखेड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel