Madhya Pradesh News मांदरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज के साथ प्रारंभ हुआ मंसूरी समाज का प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश
देवास करनावाद राष्ट्रीय मंसूरी समाज का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, करनावद कब्रिस्तान कमेटी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे प्रोग्राम में सम्मिलित हुए ,वहीं दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस मंसूरी , प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मंसूरी समाज सलीम मंसूरी उज्जैन , प्रदेश प्रभारी हकीम मंसूरी टोंक खुर्द , हाजी अमीन पहलवान इंदौर, भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, इस अवसर पर बागली जनपद उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम सोनी, नगर के उद्योगपति श्री प्रकाश डागा, करनावद नगर अध्यक्ष श्री परशराम पाटीदार, श्री राजकुमार नाहार, श्री बाबूलाल शर्मा, एवं रशीद मंसूरी करनाद भी प्रोग्राम में उपस्थित रहे,। प्रोग्राम के दौरान अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा करनावद कब्रिस्तान कमेटी को श्रद्धांजलि के लिए टीन शेड एवं कब्रिस्तान भूमि पर वॉल बाउंड्री की राशि स्वीकृति हेतु घोषणा की ‘ वही दिल्ली से कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यूनुस मंसूरी द्वारा प्रोग्राम के दौरान अपने विचार रखते हुए मांदरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ कार्यक्रम में उद्बोधन शुरू किया, उन्होंने उपस्थित सभी मेहमानों से मुखातिब होते हुए कहा हमारा मजहब ओर हमारे नबी मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेय व सल्लम ने हमें यही सिखाया है कि अपने मुल्क जिस में भी आप रहो उस मुल्क की वफादारी करो , हिफाजत करो, आप मुल्के हिंदुस्तान में रहते हैं और आपका कोई भाई दूसरे मुल्क में रहता है ,अगर दोनों ही मुल्कों का आमना सामना हो , तो। मांदरे वतन की तरफ से आपकी बंदूक का मुंह आपके भाई की तरफ होना चाहिए, यानी मुल्क से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं ना जान प्यारी है हमें, ना कोई रिश्तेदार हमें प्यारा है, हमें हमारा मुल्क,, मुल्के हिंदुस्तान प्यार है, उन्होंने आगे कहा मैं इस पवित्र भूमि कर्णावत को सलाम करता हूं इसलिए ,, क्योंकि माता कुंती के लिए उनके पुत्रों पांडवों द्वारा मंदिर का रुख बदल दिया गया था , मां के कदमों के नीचे जन्नत होती है,,, हमारे नबी भी फरमाते हैं कि अगर नमाज के दौरान मुझे मेरी मां आवाज देती तो मैं नमाज से निकाल कर अपनी मां की बातें सुनता ,,उनकी खिदमत में हाजिर हो जाता,, हर धर्म में मां का बहुत बड़ा मर्तबा है। और हम सबको संगठित होकर रहना होगा समाज के पिछडे एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की तरफ ध्यान देना होगा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही यही है फिजूल खर्ची को रोका जाए शादियां सम्मेलनों में कम खर्चे पर की जाए,बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई जाए ,अच्छे स्कूल खोले जाएं ,अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतरीन अस्पताल खोले जाएं। प्रत्येक समाज का विकास ही राष्ट्र के विकास में अत्यंत सहायक , महत्वपूर्ण, प्रभावशील , एवं सार्थक होता है वहीं भाजपा युवा मोर्चा के देवास जिला अध्यक्ष श्री राम सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और नगर अध्यक्ष कर्णावत के श्री परशराम पाटीदार द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए, राष्ट्रीय मंसूरी समाज का आयोजन सलीम मंसूरी ,जलाल मंसूरी, जिला अध्यक्ष एहसान मंसूरी, जिला सचिव अजीज मंसूरी, सफी पहलवान,और आमीन मंसूरी, बबलू मंसूरी आदि युवाओं ने मंसूरी समाज प्रोग्राम में अपना विशेष योगदान दिया।
Subscribe to my channel