Uttar Pradesh News नाबालिक के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ विजय साहू महोबा उत्तर प्रदेश
बीते दिन चार के खिलाफ हुआ था नामदर्ज मुकदमा।
तीन पकड़े और एक को पकड़ने में जुटी पुलिस।
श्रीमती अपर्णा गुप्ता पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में जनपद में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में सत्यम कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा व उमेश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में गणेश कुमार, थानाध्यक्ष चरखारी द्वारा गठित की गयी उ0नि0 सुभाषचन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चरखारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 165/23 धारा 376D /504 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ध ,3(2)(V) SC/ST ACT व 67A IT ACT से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमशः अली हसन उर्फ बाबू पुत्र मो0 समीम उम्र 21 वर्ष, आदित्य कुमार उर्फ प्रिंस तिवारी पुत्र जयनारायन तिवारी उम्र 19 वर्ष, सरीफ खां उर्फ कल्लू पुत्र स्व हबीब खांन उम्र 44 वर्ष को थाना चरखारी क्षेत्रान्तर्गत गुलमर्ग तिराहे के पास कस्बा चरखारी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया ।
Subscribe to my channel